एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करंट लगने से किशोरी झुलसी

Sitapur Updated Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अटरिया (सीतापुर)। मवेशी चराने गई एक किशोरी गुरुवार की शाम करंट लगने से बुरी तरह झुलस गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसको उपचार के लिए लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार कि अटरिया क्षेत्र के परेवाजाल गांव निवासी रिंकी (17) पुत्री मुन्नूलाल गुरुवार की शाम मवेशी चराने गई थी। देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद वह गांव के बाहर हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के नीचे करंट से झुलसी हुई बेहोशी की हालत में पाई गई। इसके बाद आनन-फानन उसको लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। बताते हैं कि किशोरी के हाथ में मौजूद हरा डंडा काफी नीचे लटक रहे विद्युत केबिल से छू गया था। इससे वह करंट की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें