एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस-ट्रक में भिड़ंत, 14 घायल

Sitapur Updated Tue, 17 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर कलां (सीतापुर)। बिसवां-सिधौली मार्ग पर रामपुर कलां क्षेत्र के कंदुनी गांव के निकट सोमवार सुबह रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस पर सवार 14 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सिधौली स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पांच को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के समय बस में 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रोडवेज बस (यूपी 34 सी-9941) सिधौली से बिसवां की ओर 25 सवारियाें को लेकर जा रही थी। इसी बीच बिसवां की ओर से एक ट्रक भी निकल रहा था। रामपुर कलां इलाके के कंदुनी गांव के निकट दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक व खलासी तो भाग निकले, लेकिन बस में सवार करीब 14 यात्री जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सिधौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से फिरोज किरमानी, कृपा, हरिप्रकाश, अशफाक व मुकीम की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं कृपाशंकर, शत्रोहन, रामकिशोर, कैलाश, नीरज, वकील, अनिल, साहबाज किरमानी, अवधेश को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से अलग किया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें