सीतापुर (ब्यूरो)। लहरपुर कोतवाली इलाके में जहां एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं एक अन्य युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
लहरपुर कोतवाली इलाके के मीरा टोला निवासी मुन्ना (27) ने पारिवारिक समस्याओं के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला तो उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गंदापुर गांव निवासी कल्लू (35) ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।