एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

Sitapur Updated Fri, 10 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लहरपुर। घर के बाहर सो रहे एक युवक की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया हैै। हालांकि इस मामले में परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला मुगलपुर गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी जमील (30) पुत्र अब्बास बुधवार रात खाना खाकर घर के बाहर छप्पर के नीचे सो गया। सुबह वह चारपाई पर मृत मिला। परिवारीजनों का कहना है कि पत्नी जब उसे उठाने पहुंची तो वह मृत मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोगाें ने जमील के पिता से कुछ जमीन खरीदी थी। उसका काफी पैसा बाकी थी। आरोप है कि लेनदेन को लेकर जमील की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। जिसके चलते रात को इन्हीं लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया था। पुलिस का कहना है कि परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है लेकिन तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें