एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी जख्मी

Sitapur Updated Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नेरी (सीतापुर)। महोली कोतवाली इलाके में सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित डीसीएम ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीसीएम टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। मौका पाकर चालक व खलासी मौके से भाग निकले। कोतवाली इलाके के ग्राम संसड़ा मजरा नेरी शाकिब (30) पुत्र अहमद मंगलवार को अपने बहनोई शानू (25) पुत्र बदहे निवासी खकरा थाना मैगलगंज के साथ कारीपाकर में लगने वाली बाजार को आया था। वहां से वह सब्जी व अन्य सामान लेकर बाइक से वापस जा रहे थे। रास्ते में नेरी कस्बे में सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गया। इस बीच चालक व खलासी मौके से भाग निकले। इस हादसे में बाइक सवार शाकिब की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल शानू को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम व बाइक को कब्जे में ले लिया है एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें