एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष पर फायरिंग

Sitapur Updated Mon, 27 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। बाइकों पर सवार कुछ लोगों ने खैराबाद ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष पर शुक्रवार शाम फायर झोंक दिया। हमला उस समय हुआ जब वह जलालपुर में एक दुकान पर बैठे थे। हालांकि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। तरहीर पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराबाद ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष व कमलापुर इलाके के शाहजलालपुर निवासी प्रधान दीपक कुमार का आरोप है कि शुक्रवार की शाम वह जलालपुर में नीरज गुप्ता की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान पांच लोग अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और बिना कुछ कहे फायर झोंक दिया। प्रधान ने बताया कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। बताया कि एक घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दीपक ने शाहजलालपुर निवासी ललित, धीरेंद्र, श्रवण व अभिषेक पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें