एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्ची के साथ रेप आरोपी फरार

Sitapur Updated Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तम्बौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बच्चाें संग खेल रही एक मासूम संग गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। बुरी तरह जख्मी बालिका को परिवारीजन थाने ले गए। जिसके बाद पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के एक गांव की छह साल की बालिका अन्य बच्चों संग खेल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति बालिका को बहला-फुसला कर पास के खेत में बुला ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। बालिका की चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य बच्चों ने उसके घर वालों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजन अन्य ग्रामीणों के साथ आननफानन मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिवारीजन बालिका को थाने ले गए। इन लोगों ने थाने में गांव के ही एक पप्पू पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें