एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत

Sitapur Updated Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरगांव/रेउसा (सीतापुर)। हरगांव इलाके में महोली मार्ग पर चीनी मिल गन्ना लेकर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार दो लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं रेउसा इलाके में मुंडन कराने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटने के कारण 12 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। कुछ घायलों को रेउसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कुसुमा गांव से बुधवार देर रात दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहे थे। महोली मार्ग पर स्थित फिरोजपुर गांव के करीब अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में उस पर सवार कुसुमा गांव निवासी रामसागर यादव (35) पुत्र अंबिका प्रसाद, नरेंद्र यादव (34) पुत्र गोपी चंद यादव ट्रॉली के नीचे दब गए। वाहन पलटने की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग दौड़े तब तक दोनों लोगों की दबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया। इसके अलावा रेउसा इलाके के गोधनी सरैंया गांव निवासी लल्ला के पौत्र का उसके रिश्तेदार तम्बौर इलाके के गोरखपुर स्थित नटवीर बाबा के स्थान पर गुरुवार को मुंडन कराने के लिए ट्रैक्टर- ट्रॉली से जा रहे थे। जब यह लोग रेउसा इलाके में पल्हरी के पास पहुंचे तभी करीब 25 लोगों से भरी ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार कौशल्या(50 ), फूलमती(50 ), रामप्यारी(30), मखाना(55), मैकिन (55), माधुरी (22), लालता आदि करीब 12 लोग जख्मी हो गए। इन लोगों को रेउसा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है घटना लापरवाही से वाहन चलाने में हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें