एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

12 लाख के जेवर नकदी चोरी

Sitapur Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ागांव (सीतापुर)। महोली कोतवाली इलाके के उमरिया गांव में सोमवार रात दीवार फांदकर एक घर में घुसे चोर जेवर व नकदी समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। महोली के उमरिया गांव निवासी रामलख सिंह सोमवार रात सपरिवार घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच दीवार फांदकर घर में घुसे चोर सोने के दो हार, झाला, कंगन, पांच जंजीर, 19 अंगूठी, दो लॉकेट, कई जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, चार जोड़ी कुंडल, एक हजार चांदी के सिक्के समेत करीब 12 लाख रुपये के जेवर और कुछ नकदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह घर के लोग जब सोकर उठे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा देख दंग रह गए। गृहस्वामी ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें