सीतापुर। शहर के चार केंद्रों पर रविवार को पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत एक हजार 638 में से एक हजार 499 छात्र शामिल हुए। 139 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के महर्षि विद्या मंदिर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज व उजागर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
ग्रुप ए की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक हुई। इस परीक्षा में एक हजार 638 छात्र पंजीकृत थे। जिनमें एक हजार 499 छात्रों ने एग्जाम दिया। जबकि 139 गैर हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई भी छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।