थानगांव। विवाहिता का इलाज न कराने पर एक व्यक्ति ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने दामाद पर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को रेउसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
थानगांव इलाके के चकदहा गांव निवासी रामचंदर की पुत्री कुसुमा देवी क्षेत्र के नसीरपुर निवासी हरिशचंद्र को ब्याही है। मंगलवार को रामचंदर अपने रिश्तेदार नसीपुर निवासी बाबादीन के साथ अपने दामाद हरिशचंद्र के यहां पहुंचे। हरिशचंद्र का आरोप है कि इन लोगों ने घर पहुंच कर आरोप लगाया कि वह कुसुमा का उपचार नहीं करा रहा है। पर्चे व जांच रिपोर्ट दिखाई, लेकिन इस पर भी नहीं माने और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हरिशचंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे रेउसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिशचंद्र ने रामचंदर व बाबादीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।