एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के साथ कटान

Sitapur Updated Sat, 05 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मारूबेहड़ (ब्यूरो)। जिले के गांजर इलाके से गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बढ़े जलस्तर ने एक तरफ जहां गांजरवासियों की धड़कने बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर नदी की तेज लहरों से किनारे कटने शुरू हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया। रेउसा इलाके से गुजरी घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर में 24 घंटों के दौरान एक से दो मीटर तक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं नदी की लहरों ने जमीन काटना भी शुरू कर दिया है। रेउसा क्षेत्र के गोलोककोडर ग्राम पंचायत के निर्मलपुरवा, कोनी, दुर्गापुरवा, परमेश्वरपुरवा, मेड़ईपुरवा व टिब्भा गांवों के किनारे मामूली कटान हो रही है। ग्रामीणों द्वारा जलस्तर बढ़ने के संबंध अधिकारियों को अवगत कराया गया है। तहसील प्रशासन द्वारा लेखपाल को नदी किनारे बसे गांवों पर नजर बनाएं रखने के निर्देश दे दिए गए है। बहरहाल नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें