एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पांच स्कूली वैन सीज

Sitapur Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। जिले भर में बुधवार को पुलिस स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। पुलिस ने पांच स्कूली वैन को मानक न पूरे करने पर सीज कर दिया। वहीं 15 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने स्कूली वैन में बच्चों को बेदर्दी से ले जाने का मुद्दा उठाया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। वाहन चेकिंग के लिए टीम बनाई गई। जिसमें सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट व उपसंभागीय अधिकारी शामिल रहे। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजाज, स्कूल का परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन में बच्चों की संख्या आदि की पड़ताल की गई। शहर में कोतवाल विनय गौतम के नेतृत्व में विभिन्न चौराहों पर अभियान चला। चार वाहनों का चालान काटा गया। एआरटीओ पंकज सिंह ने हरदोई चुुंगी चौकी चौराहा, वैदही वाटिका, कांशीराम कॉलोनी व पुलिस लाइंस के निकट वाहनों की चेकिंग की। जिसमें पांच स्कूली वाहन मानकों के विपरीत मिले। जिन्हें सीज कर दिया गया। वहीं आठ वाहनों के कागजात पूरे नहीं थे। जिनका चालान काटा गया। टीएसआई बलराम मिश्रा ने लालबाग चौराहा, बस अड्डा, एसबीआई बैंक के सामने वाहनों की चेकिंग की। जिसमें तीन वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें