सीतापुर। हादसे के चलते तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 54323 बुढ़वल-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी, 55037 बुढ़वल-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी एवं 54324 सीतापुर कैंट-बुढ़वल सवारी गाड़ी शामिल को रद्द किया है। इनके अलावा 55033 गोंडा-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी महमूदाबाद स्टेशन समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 55038 महमूदाबाद से बुढ़वल के मध्य चलेगी तथा उसके उपरांत 55036 बनकर बुढ़वल-गोंडा के मध्य चलेगी। उधर 11 अगस्त को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15210 का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन सीतापुर कैंट के बजाए वाया रोजा- लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते से होकर जाएगी। इसी प्रकार रक्सौल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15273 भी वाया बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते से चलेगी। 15209 से सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन वाया बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते से होकर जाएगी। इसी प्रकार दिल्ली से चलने वाली 15274 ट्रेन भी सीतापुर कैंट के बजाए रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते से होकर जाएगी।