एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में अभिनव अव्वल

Sitapur Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। खेलकूद छात्रों के सर्वागीण विकास में सहायक होते है। आपसी भाईचारा सौहार्द स्थापित करने में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। यह बात उजागार लाल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानाचार्या अर्चना पांडेय ने कही। उन्होंने कहा खेलभावना हमारे भीतर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की ललक पैदा करती है। सोमवार को सीनियर, जूनियर तथा सब जूनियर तीन संवर्गो में प्रतियोगिता की गई। जिसमे जनपद के छह-छह विद्यालय सीनियर व जूनियर वर्ग में व छह विद्यालय सब जूनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। कुश्ती प्रभारी व्यायाम शिक्षक शाह आलम खान राणा ने कहा सीनियर वर्ग में 49 किलोभार में उजागर लाल के शंकर यादव व महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज के उरवीत प्रताप फाइनल में पहुंचे। जबकि 56 किलोभार में रामारक व अजय कुमार पहुंचे। जबकि 52 किलोभार में प्रियांशु अवस्थी विजयी रहे। जूनियर वर्ग में 52 किलोभार में अभिनव राज विजयी रहे। उप प्रधानाचार्य सतीश चंद्र त्रिवेदी ने बताया जूनियर व सब जूनियर वर्ग की कबड्ी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर कुश्ती निर्णायक रजक रंजन मिश्र, अमित, अरविंद्र शुक्ल, पंकज पांडेय, ताराचंद्र पटेल, श्रीकृष्ण, अंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें