एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Sitapur Updated Wed, 15 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान पंद्रह अक्तूबर से शुरू होगा। बुधवार को विधानसभा क्षेत्रवार वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशन होगा। सीतापुर जनपद में 28 लाख 38 हजार 2 सौ 35 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में एक जनवरी 2015 के आधार पर 18 वर्ष आयु पूरी करने वालों के नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे। साथ ही वंचित मतदाताओं के नाम भी शामिल होंगे। स्थानातंरित एवं मृतक वोटरों के नाम हटाने का कार्य होगा। वोटरों को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एडीएम सर्वेश कुमार दीक्षित के मुताबिक सीतापुर जनपद की नौ विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची का बुधवार को आलेख प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद सूची को बूथ पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें