एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक को लूटा

Sitapur Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने बेहोश कर लूट लिया। घटना के बाद बस में बेसुध हुए यात्री को चालक व परिचालक ने शहर की सीमा में हाईवे पर उतार दिया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदना के ग्राम कादी नगर निवासी विजय कुमार (28) एक आश्रम का अनुयायी है। इस वजह से वह हरियाणा के एक आश्रम में पूजन के लिए गया था। शनिवार को वह रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहा था। बताते हैं कि बस में मौजूद जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने अपनी बातों में उसे फंसा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे नशीला बिस्कुट खिला दिया। उसके बेहोश होते ही बदमाश मोबाइल फोन, सूटकेस व चार हजार रुपये लेकर बस से उतर गए। उधर, बस जब सीतापुर से होकर गुजर रही थी, तभी चालक व परिचालक की नजर बेहोश पड़े विजय पर पड़ी। इसके बाद चालक व परिचालक ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर वैदेही वाटिका के निकट हाईवे पर उसे उतार दिया। हल्का सा होश आने पर उसने एक राहगीर की मदद से घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें