एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खाद की 15 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sitapur Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। जिला कृषि अधिकारी ने खाद की 15 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ये कार्रवाई बिक्री केन्द्रों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खाद बिक्री दुकानों पर किसानों से अधिक मूल्य वसूला जाना, रेट बोर्ड न लगाना, कैश मेमो न देना, स्टाॅक व बिक्री पंजिका पूरी न करने आदि शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान खैराबाद क्षेत्र के पाल खाद एवं बीज भंडार खेरवा, दशमीश फर्टिलाइजर स्टोर बन्नी बाजदार, गौतम खाद भंडार माखूपुर, ऐलिया क्षेत्र के बाबा खाद भंडार कुचकापुर, जायसवाल खाद भंडार नेरी कला, हरगांव क्षेत्र के दीपक खाद भंडार बगिया, एवन फर्टिलाइजर नवीनगर, लहरपुर क्षेत्र के किसान ट्रेडर्स फत्तेपुर, अवस्थी खाद भंडार टांडा सलार, उजागर लाल खाद भंडार मुसैती, परसेंडी क्षेत्र के चन्द्रा खाद भंडार रिखौना, शुक्ला खाद भंडार बड़ागांव, बेहटा क्षेत्र के वैष्णव खाद भंडार तम्बौर, द्विवेदी खाद भंडार सुल्तानापुर, वर्मा खाद भंडार सुपौली में अनियमितताएं पाईं गईं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें