एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

Sitapur Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। स्काउट गाइड समाज, देश और प्रदेश में अनुशासन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके जरिये छात्र-छात्राओं में स्वालंबन का भाव जागृत होता है। ये बातें पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने कहीं। वे सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने छात्र जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया। गांठों को बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, पर्यावरण सुरक्षा जैसे स्काउटिंग गाइडिंग के विषयों को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके हुआ। गौरी बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश गीत व हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सलामी दी। रैली में जिले की 65 टीमों ने प्रतिभाग किया। पूर्व सचिव शोभित टंडन ने कहा स्काउट व गाइड को वर्दी के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कैंप लगाने के तरीके को विशेष रूप से समझाया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह ने जिले भर से आई टीमों के प्रतिभाग पर हर्ष जताया। उन्होंने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताते हुए कहा छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पहले दिन वर्दी, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, गांठे बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, कैंप फायर, साहसिक क्रिया कलाप और शारीरिक प्रदर्शन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला स्काउट गाइड मास्टर नजीर मुकबल ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। समारोह का संचालन चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। रैली संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीएसए धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, मनोहर लाल शुक्ल, कमलेश कुमार वर्मा, शोभा स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें