सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। इस पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने घाटों की साफ सफाई की और घरों को भी सजाया।
चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत श्रद्धालु नहाय खाय के करेंगे। इस दौरान घरों में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। वहीं पर्व को मनाने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित हैं। महिलाएं शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
परिवार में सुख-समृद्धि, शांति, वैभव और अपनी संतानों की उन्नति के लिए छठ की पूजा की जाती है। श्रद्धालुओं का कहना है इस आयोजन में न तो किसी पुरोहित की आवश्यकता होती है और न ही किसी कर्मकांड की।
लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बना यह महापर्व शुक्रवार से पूरे जिले में पारंपरिक ढंग से श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उगते सूरज और फिर ढलते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही यह पूजा संपन्न होती है।