एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, ट्रैक्टर पलटा, मौत

अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

खैराबाद से तिलक चढ़ाकर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। मिश्रिख-सीतापुर रोड पर जोतपुर के समीप हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मिश्रिख के गांव सरायं बीबी निवासी मनोहर पुत्र चुन्ने व कल्लू परिवारीजनों के साथ खैराबाद तिलक चढ़ाने गए थे।

गांव लोधौरा निवासी शंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से तिलक चढ़ाने गए लोगों को लेकर खैराबाद गया था। बताते हैं शनिवार भोर करीब 3 बज रहे थे। तिलक चढ़ाकर खैराबाद से लौटते समय मिश्रिख-सीतापुर रोड पर गांव जोधपुर व जयपुर के बीच ट्रैक्टर चालक को अचानक झपकी आ गई।
विज्ञापन


चालक की आंख लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चालक शंकर की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मनोहर निवासी सरायं बीबी व कल्लू निवासी सरायं बीबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें