एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परसेंडी ब्लॉक प्रमुख को हटाया गया

अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

परसेंडी ब्लॉक प्रमुख मालती सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को पास हो गया। प्रस्ताव के लिए हुए मतदान में उन्हें 6 मत मिले जबकि विपक्ष ने 80 मत हासिल किए। परसेंडी में कुल 109 बीडीसी सदस्यों में से 86 ने बैठक में हिस्सा लेकर मतदान किया। जिसके बाद एसडीएम रतीभान वर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड परसेंडी की ब्लॉक प्रमुख मालती सिंह के विरुद्ध पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी बीडीसी सदस्य रंभा सिंह ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जांच के बाद डीएम सारिका मोहन ने 18 अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी। शुक्रवार को ब्लॉक परसेंडी में एसडीएम लहरपुर रतीभान वर्मा की देखरेख में बैठक शुरू हुई। परसेंडी में कुल 110 बीडीसी सदस्य थे।

जिसमें से एक की मृत्यु के बाद वर्तमान समय में 109 सदस्य हैं। बैठक में 86 सदस्यों नें हिस्सा लिया। कोरम पूरा होने पर एसडीएम ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। जिसके बाद कराए गए मतदान में ब्लॉक प्रमुख मालती सिंह को 6 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि विपक्ष को 80 मत प्राप्त हुए। एसडीएम रतीभान वर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें