एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूल भरी आंधी ने किया बेहाल

ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर शहर में रविवार दोपहर बादल छाने से कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
विज्ञापन

Next Article

मौसम ने रविवार को कई रंग दिखाए। दोपहर बाद एकाएक आई तेज धूलभरी आंधी से आमजन बेहाल हुए। जबकि बदली और बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत पहुंचाई। आसमान में घिरे काले बदरा ने  सांझ पहर मौसम बेहद खुशनुमा   कर दिया। रविवार छुट्टी होने से लोग मौसम का लुत्फ उठाने पार्कों में जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों धूप की तपिश व उमस लोगों को परेशान करने लगी है। रोजाना की तरह रविवार को भी सुबह से मौसम सामान्य रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश भी बढ़ती रही। दोपहर करीब दो बजे मौसम के मिजाज बदल गए। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया, जिससे सूर्यदेव बादलों की ओट में जा दुबके।

मई-जून सरीखी गर्मियों का अहसास कराने वाली तपिश व उमस से दोपहर बाद छाई बदली और बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई। लेकिन तेज गति से चलने वाली धूल भरी आंधी से लोग  बेहाल हो गए।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद आंधी थमने पर राहत मिली। जिसके बाद सांझ पहर बदली की वजह से मौसम बेहद खुशगवार हो गया। मौसम का लुत्फ उठाने लोग घरों से बाहर निकल पड़े। शहर के पार्कों व बाजार में खासी रौनक दिखी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें