बिजली की दुर्व्यवस्था और सूखा राहत राशि न मिलने पर नाराजग ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया। वहीं एसडीएम ने ग्रामीणों की बात सुनकर जल्द समस्या का समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया।
घोरावल तहसील क्षेत्र के कोहरथा, केवटा, जाबर, सिहावल, डोरिहार, भरौली, जमुआ समेत कई गांवों के ग्रामीण गुरुवार को घोरावल तहसील पहुंचे। वहां पर एसडीएम गिरजा शंकर सिंह का घेराव करते हुए समस्या समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली शिड्यूल के हिसाब से नहीं मिलती है।
आए दिन फाल्ट बताकर े बिजली की कटौती की जाती है। इसके पीछे सबसे प्रमुख वजह जेई और एसडीओ का तहसील मुख्यालय पर न रहना है। पिछले वर्ष भी सूखा पड़ा था, इसकी वजह से किसानों की हालत दयनीय है। बावजूद इसके अभी तक सूखा राहत की राशि नहीं दी गई।
सूखा राहत राशि न मिलने की वजह से किसानों के समय खासी परेश्ाानी खड़ी हो गई है। इसी बीच बुआई का भी समय आ गया है। कहा कि राहत रािश्ा समय से नहीं मिली तो परेशानी होगी। एसडीएम ने तत्काल संबंधितों को मोबाइल से संपर्क कर शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 10-15 दिन के भीतर सभी को सूखा राहत की धनराशि मिल जाएगी।
इस मौके पर कोहरथा प्रधान हनुमान बैसवार, खरुआंव प्रधान सुरेश शुक्ला, केवटा प्रधान संतोष कुमार उमर, कैलाश सिंह, बच्चा दुबे, रामनरेश यादव, अमरनाथ चौबे, मुकेश मौर्य, रामलखन गुप्ता, सहज शुक्ल, श्रीकांत मिश्रा, सत्यकुमार, शंकर, रामऔतार, दिनेश, प्रशांत मौजूद रहे।