एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शुरूआती बारिश ही आफत बन गई

अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 07 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोग नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन

Next Article

जनपद में शुरूआती बारिश ही आफत बन गई। पिछले कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से जनपद की जर्जर सड़कों पर अब चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जलनिकासी भी समस्या बन गई है। शुक्रवार को कई जगहों पर जलनिकासी की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। डूमरडीहा गांव के ग्रामीणों ने दुद्धी-म्योरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कनहर नदी में पानी बढ़ने से अमवार-कुदरी संपर्क मार्ग पर बना रपटा टूट गया। जिससे  अमवार-कुदरी आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से तीसरे दिन भी राबर्ट्सगंज नगर में लोगों को कीचड़ य़ुक्त सड़कों से निजात नहीं मिली। अंबेडकर नगर, ब्रह्मनगर, विकास नगर, नई बस्ती, न्यू कालोनी की अधिकांश सड़कों पर कीचड़ होने से फिसलन रही। बच्चों को स्कूल आने-जाने मेें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर अंबेडकर नगर में जलनिकासी, क्षतिग्रस्त नाली और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। सभासद जगदंबा प्रसाद ने कहा कि नाली का पानी जमा होने से सड़क कीचड़ युक्त हो गई है।


घर से बाहर लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
समस्या से नगर पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, फिर भी समस्याएं जस की तस है। शंकर और वीरेंद्र ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने अविलंब समस्याओं को दूर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। पप्पू सोनी, रामअधार, राजू, नंदू, राकेश, फूल सिंह शामिल रहे। उधर कलेक्ट्रेट में राबर्ट्सगंज नगर पालिका के घुवास मोहाल के लोगों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को मांगपत्र सौंपा। रामप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की थी।
विज्ञापन



पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई। इसकी वजह से पन्नूगंज मार्ग से घुवास कालोनी से होकर तिवारीपुर जाने वाला मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। श्याम बिहारी, शिव प्रकाश मौजूद रहे।


डाला: चार दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर चोपन  ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला है। नदी, नाले अचानक से उफान पर आ गए निचले इलाकों कि स्थित बस्तियों में जंहा पानी प्रवेश कर गया, वहीं कोटा-बसुधा संपर्क-मार्ग तेज रफ्तार पानी की धार में बह गया, जिससे सरपतवां, हेटुआं, औराडंडी, बसुधा, कानोपानी, बभनमरी, मनिजराडंडी आदि गांवो का आवागमन बाधित हो गया। आदिवासी इलाकों के ग्रामिणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग खतरा मोल लेकर घुटने भर पानी से गुजर रहे हैं। लोगों ने टूटे संपर्क-मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें