एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब केजीबीवी की छात्राआें को वायरल

Sultanpur Updated Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गौरीगंज। भादर ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कई छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित नौ छात्राओं को जहां गुरुवार को भादर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराना पड़ा, वहीं शुक्रवार की सुबह तीन को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। भर्ती छात्राओं में शामिल दो को बुखार के साथ उल्टी की भी शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भादर-छीड़ा मार्ग पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कई छात्राएं वायरल की चपेट में आ गई हैं। गुरुवार को इस विद्यालय में वायरल फीवर की शुरुआत हुई। पहले दिन बीमारी की चपेट में आईं एकता, नीतू, आरती यादव, पूजा सिंह, नित्या सिंह, नंदिनी तिवारी, प्रियंका पाल, अरुणा और पूजा को विद्यालय की वार्डेन सुनीता वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने इलाज के बाद सभी को विद्यालय वापस भेज दिया। इन छात्राओं की हालत सुधर पाती इसके पहले शुक्रवार सुबह कक्षा सात में पढ़ने वाली मनीषा यादव, पूजा यादव और मनीषा पाल भी बीमार पड़ गईं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को संक्रमण बढ़ता देख विद्यालय में हड़कंप मच गया। स्कूल वार्डेन सुनीता वर्मा ने स्टॉफ की मदद से तीनों बीमार बच्चियों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। तकरीबन साढ़े दस बजे जिला चिकित्सालय पहुंची बच्चियों को इलाज के बाद डेढ़ बजे छोड़ दिया गया। बीमार बच्चियों में शामिल मनीषा पाल और पूजा यादव का कहना था कि उन्हें बुखार के साथ एक दो बार उल्टी भी हुई थी। वार्डेन का कहना था कि बच्चियों को वायरल फीवर हुआ था लेकिन अब सभी सामान्य हैं। संक्रमण को देखते हुए सभी बच्चियों को सुरक्षा की दृष्टि से दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरबीएस चौहान ने बताया कि वार्डेन ने उनसे एक बच्ची के वायरल की चपेट में आने की बात बताई थी। वे हालात की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें