गौरीगंज। लापरवाही के आरोप में एसपी ने रविवार रात एसओ सलोन को लाइन हाजिर कर दिया। रिट सेल प्रभारी जंगबहादुर राम को सलोन का नया एसओ व पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक रामकरन सिंह को टीकरमाफी का चौकी इंचार्ज बना दिया गया है।
बीते कुछ महीनों से सलोन थाना क्षेत्र में एक-एक कर हुईं कई बड़ी घटनाएं थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को महंगा पड़ा। इससे नाराज एसपी रविशंकर छवि ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। रिट सेल के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर जंगबहादुर राम को सलोन का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने बीते दिनों पुलिस लाइन में आमद कराने वाले उपनिरीक्षक रामकरन सिंह को महीनों से खाली पड़ी टीकरमाफी चौकी का इंचार्ज बना दिया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से शुकुल बाजार थाने में बतौर सब इंस्पेक्टर पोस्टिंग मिली है तो पुलिस लाइंस से ही मेवाराम को सलोन थाने में। सब इंस्पेक्टर रामनाथ सरोज को भी पुलिस लाइन से जायस थाने में तैनात किया गया है।