एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मानक पर खरे नहीं सात केंद्र

Sultanpur Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में एक बार फिर मानकों की अनदेखी की जा रही है। शासन से निर्धारित डेडलाइन बीत गई, अभी तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची नहीं जारी हुई है। मान्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम दो बैच परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाने का शासनादेश है, जबकि जिले में प्रस्तावित 126 परीक्षा केंद्रों की सूची में सात केंद्र मानक को नहीं पूरा कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषदीय की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की फाइनल सूची जारी करने की डेडलाइन शासन ने दो दिसंबर निर्धारित की थी। अभी तक जिले में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची नहीं जारी हो सकी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय जनपदीय परीक्षा समिति के ओर से प्रस्तावित 126 परीक्षा केंद्रों की सूची पर 26 नवंबर तक आपत्तियां एवं प्रत्यावेदन मांगे गए थे। कुल 20 प्रत्यावेदन डीआईओएस कार्यालय में आए। इसके निस्तारण के लिए कार्रवाई चल रही है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची में सभी सेंटर बीते वर्ष के ही बनाए गए हैं। शासनादेश के मुताबिक ‘मान्यता पत्र के निर्गमन के बाद जिन विद्यालयों के कम से कम दो बैच परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित हुए हों, उन्हें ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने की वरीयता दी जाए। मान्यता पत्र निर्गमन के तुरंत बाद या फिर एक बैच के बाद वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं किया जाए।’ जबकि जिले में इस नियम की अनदेखी बीते वर्ष की तरह इस बार भी हुई है। कादीपुर तहसील के पांच और जयसिंहपुर तहसील के दो परीक्षा केंद्र ऐसे प्रस्तावित किए गए हैं, जहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का अभी तक एक ही बैच निकला है। सूत्रों की मानें तो इन विद्यालयों के केंद्र निर्धारण पर कोई आपत्ति भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें