एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में आया मजदूर, मौत

Sultanpur Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। बंधुआकलां स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलपथ दोहरीकरण परियोजना में लगी जेसीबी की चपेट में आने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद ठेकेदार जेसीबी, डंपर व मजदूरों को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर-बंधुआकलां स्टेशन के बीच इन दिनों रेलपथ दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह सहायक मंडल अभियंता निर्माण के दिशा निर्देशन में ठेकेदार नए ट्रैक पर मिट्टी डालने का काम करा रहा था। इसी बीच दिहाड़ी मजदूर रामनरेश पुत्र गंगापाल निवासी बरौना थाना उतरांव, इलाहाबाद दुकान से चाय लेकर लौटा। वह कार्यस्थल की तरफ जा रहा था कि बैक हो रही जेसीबी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर ठेकेदार जेसीबी, डंपर व अन्य मजदूरों के साथ मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना आरपीएफ को दी। इस पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आरपीएफ ने मृतक के परिजनों को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें