एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के स्टोर में चोरी

Sultanpur Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। पावर कॉर्पोरेशन के स्टोर रूम की दीवार में नकब लगाकर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया। इसमें विभागीय मिलीभगत बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि स्टोर का भौतिक सत्यापन नहीं होने से इसका पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल पूरे प्रकरण से विभागीय अधिकारी अनभिज्ञ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दरियापुर मोहल्ले में पावर कॉर्पोरेशन का सब स्टेशन है। इसी परिसर में कॉर्पोरेशन का स्टोर रूम है। आसपास के लोगों की मानें तो पखवारे भर पहले स्टोर रूम के पीछे की दीवार में बड़ी नकब लगा दी गई। सूत्रों की मानें तो स्टोर रूम के मेन गेट पर ताला बंद करके नकब के सहारे लाखों रुपये की विद्युत सामग्री गायब की जा चुकी है। इसमें इंसुलेटर, तार (कॉपर व एल्यूमिनियम), पोल क्लैंप, ट्रांसफार्मर लग, जीआई वायर समेत कई अन्य कीमती उपकरण शामिल हैं। अब तक नकब से विद्युत विभाग को लाखों का चूना लग चुका है। स्टोर में सामान का अंबार होने की वजह से मिलान की प्रक्रिया कठिन है। इस चोरी में विभागीय लोगों की मिलीभगत बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उच्चाधिकारियों के सामने स्टोर का भौतिक सत्यापन कराने पर इसकी पोल खुल सकती है। सेंध लगने की सूचना पुलिस को नहीं दिए जाने से विभाग की कार्यशैली और संदिग्ध हो गई है। सहायक अभियंता स्टोर रणजीत सिंह का कहना है कि, यदि ऐसा है तो प्रकरण गंभीर है।
अधीक्षण अभियंता शंकर सिंह ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। सेंध लगना गंभीर मामला है। इसकी रिपोर्ट स्टोर के अभियंता से लेंगे और स्वयं निरीक्षण करेंगे। कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें