एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर संचालित होंगे 28 प्राथमिक विद्यालय

Sultanpur Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 28 स्कूल फिर संचालित होंगे। बीएसए ने अध्यापक विहीन 29 प्राथमिक विद्यालयों में से एक-एक शिक्षकों की नियुक्ति की है। इनमें दोस्तपुर के सराय सहावन में दो शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जबकि अन्य शिक्षक विहीन होने से बंद थे। वार्षिक समायोजन एवं स्थानांतरण सूची के निस्तारण नहीं होने से शिक्षक विहीन 92 प्राथमिक विद्यालयों में से 29 को शिक्षक मिल गए हैं, जबकि अब भी 63 स्कूल गुरु जी के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा महकमे में शिक्षकों की काफी कमी है। बीते 31 अगस्त को जारी वार्षिक समायोजन एवं स्थानांतरण सूची शिक्षक नेताओं व विधायकों की शिकायत के बाद अटकी तो आज तक निस्तारित नहीं हो सकी। ऐसे में 92 स्कूलशिक्षक विहीन हैं। बीते वर्ष शासन ने जिले में सौ विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी व दो वर्षीय उर्दू बीटीसी करने वाले अभ्यर्थियों को परिषदीय स्कूलों में नियुक्ति दिए जाने का शासनादेश जारी किया था। विभाग से जारी विज्ञप्ति के बाद सौ के सापेक्ष तीस अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। तीन बार हुई काउंसलिंग के बाद इनमें एक महिला अभ्यर्थी बीटीसी की अर्हता न रखने के कारण बाहर हो गई। कुल 29 लोगों को शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ। बीएसए नजरूद्दीन अंसारी ने इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट दिया है। नियमानुसार नियुक्ति पत्र मिलने के 10 दिन के अंदर शिक्षकों को जॉइनिंग लेनी होगी। इस तरह अब 29 स्कूलों के बच्चों को दूर न जाकर गांव के ही प्राइमरी में पढ़ने का मौका मिलेगा। 63 प्राथमिक विद्यालयों को अभी भी शिक्षकों का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें