एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला शव

Sultanpur Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जयसिंहपुर/गोसाईंगंज। तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व संदिग्ध हालात में हुई प्रौढ़ की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरवारा गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा गांव निवासी राम आसरे की 18 अक्तूबर 2011 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके पुत्र केशवराम ने बुआ व पड़ोसी श्यामलाल पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने जब उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो केशवराम न्यायालय की शरण में चला गया था। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र खोदवाकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें