एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में फार्मासिस्ट पर केस

Sultanpur Updated Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमेठी। फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने के मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने फार्मासिस्ट के खिलाफ संग्रामपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला प्रकाश में आने के बाद से आरोपी फार्मासिस्ट फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रामपुर पीएचसी पर पखवारे भर पहले महानिदेशालय के एक पत्र के आधार पर महेंद्र सिंह ने फार्मासिस्ट की नौकरी जॉइन की थी। नियुक्ति के बाद शासन को भेजे गए अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए। जांच में पता चला कि प्रदेश सरकार को न्यायालय ने 1271 फार्मासिस्टों को नियुक्ति देने का आदेश दिया था। फार्मासिस्टों की सूची के क्रमांक संख्या 579 तथा रजिस्ट्रेशन संख्या 20574 पर महेंद्र सिंह का भी नाम था। विभाग ने सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के आदेश पर विभाग में चयनित महेंद्र सिंह ने ललितपुर में नौकरी जॉइन कर ली। उधर, दूसरे महेंद्र सिंह ने महानिदेशालय से तैनाती में संशोधन संबंधी फर्जी आदेश तैयार कर संग्रामपुर में फार्मासिस्ट के पद पर जॉइन कर लिया। मामले की पोल खुलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। महानिदेशालय ने सीएमओ को पत्र भेजते हुए अवगत कराया कि तैनाती संबंधी आदेश फर्जी है। इसे विभाग ने निर्गत नहीं किया है। दूसरे महेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. अख्तर हुसैन के निर्देश पर रविवार को सीएचसी अमेठी के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने संग्रामपुर थाने में फार्मासिस्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें