एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक-डीसीएम भिड़ंत में तीन मरे

Sultanpur Updated Mon, 12 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जगदीशपुर/वारिशगंज। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वारिसगंज कस्बे में रविवार सुबह ट्रक और डीसीएम के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक व खलासी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को मार्ग से हटाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वारिसगंज कस्बे में रविवार सुबह ट्रक और डीसीएम के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में ट्रक चालक गुरुचीतन सिंह (32) पुत्र मेगा सिंह निवासी बीरबान तिन थाना गेराया जिला जालंधर की मौके पर मौत हो गई, जबकि खलासी सोढ़ीराम (24) पुत्र मीताराम निवासी गुलशान थाना गेराया जिला जालंधर और डीसीएम सवार मो. इरशाद (28) पुत्र हशमत अली, मो. शफीक (20) पुत्र मो. शकील निवासी हुसैनगंज बंधुआकलां थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मो. इरशाद व सोढ़ीराम को मृत घोषित कर दिया। मो. शफीक का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मोहम्मद अरशद पुत्र रहमत अली निवासी हुसैनगंज बंधुआकलां थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर फरार हो गया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों का हाईवे से हटवाया जब जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें