एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क पर शव रख प्रदर्शन

Sultanpur Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। सड़क किनारे बैठे दो लोगों को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। सूचना के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान समय से उपचार न मिलने से घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई तो ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी होते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीएम कादीपुर ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और मामले की जांच कराए जाने की घोषणा की तब जाकर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वैश्य गांव के समीप बुधवार की शाम सड़क किनारे गांव के ही भूलन (70) व नोनरा डोमापुर निवासी राम निहोर (55) बैठे थे। तभी तेज रफ्तार जीप ने भूलन और राम निहोर को रौंद दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जीप चालक अजय कुमार निवासी हरथुवा बभनपुर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 108 नंबर पर एंबुलेंस सेवा को दी लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच दुर्घटना में घायल भूलन की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और एंबुलेंस विलंब से क्यों पहुंची, इसकी जांच कराए जाने की घोषणा की, तब जाकर मामला शांत हुआ। दो घंटे तक चले प्रदर्शन से प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने जीप चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें