एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दलदल में फंसे ट्रक जेसीबी से हटवाए

Sultanpur Updated Sat, 09 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धम्मौर (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बे में सड़क पर दलदल में शुक्रवार की सुबह दो ट्रक फंस गए। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रकों को बाहर निकाला, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

धम्मौर कस्बे में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे रायबरेली से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा एक ट्रक सड़क के बीचों-बीच हुए दलदल में फंस गया। इस बीच सुल्तानपुर से गौरीगंज की तरफ जा रहा एक अन्य ट्रक दलदल में फंस गया। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। करीब 10 किमी दूर तक हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे ड्यूटी पर जाने वाले नौकरी पेशा लोगों के साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हाईवे पर जाम लगने की सूचना के बाद करीब दो घंटे बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने क्रेन व जेसीबी को मौके पर बुलवाया। तीन घंटे बाद क्रेन व जेसीबी से दलदल में फंसे दोनों ट्रकों को बाहर निकाला गया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें