एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंधी से किशोरी समेत चार की मौत

Sultanpur Updated Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमेठी। आंधी से क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ और बाउंड्रीवाल ढह गई, जिसकी चपेट में आने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आंधी से कई फैक्ट्रियों की दीवारें गिर पड़ीं और छत की चादरें उड़ गईं। इसमें करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव निवासी राम कुमार की बेटी प्रियंका (14) शनिवार की दोपहर बाद घर के सामने बैठी थी। तभी आंधी शुरू हो गई, जिसकी वजह से घर के सामने लगा एक बबूल का पेड़ प्रियंका पर गिर पड़ा। परिवारीजन जब तक पेड़ को हटाते उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव से जुड़ी है। गांव निवासी अबुल हसन का 10 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ घर की बाउंड्रीवाल के पास बैठा था। तभी आंधी के दौरान दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। तीसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दनेश का पुरवा गांव की है। गांव निवासी सूरजपाल की दीवार ढहने से उनकी बेटी सुखमता (30) चपेट में आ गई। चौथी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के थौरी गांव की है। गांव निवासी श्रीराम की पत्नी अनारकली (50) पर आंधी के दौरान एक छप्पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गई। पांचवीं घटना सिधियावां गांव की है। गांव निवासी जावेद की पुत्री अलतिया (14) शनिवार की दोपहर बाद घर लौट रही थी। रास्ते में आंधी की वजह से कोई बोर्ड टूटकर उस पर गिर पड़ा। अलतिया को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के गड़रियनडीह गांव निवासी लक्ष्मी नारायण के घर के सामने खड़ी दीनानाथ पाल की स्कार्पियो पर एक नीम का पेड़ गिर पड़ा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें