एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हॉकी अकादमी में चार का चयन

Sultanpur Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी में प्रैक्टिस करने वाले चार खिलाड़ियों का चयन पंजाब राज्य के मेहता गुरुकुल हॉकी अकादमी लुधियाना के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर साथियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के मेहता गुरुकुल हॉकी अकादमी लुधियाना की ओर से हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी गेम में ट्रायल्स के आधार पर प्रतिभावान खिलाड़ियोें का चयन किया जाता है। चयनित खिलाड़ियों को अकादमी में बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य व नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाता है। इस बार स्टेडियम के चार खिलाड़ियों ने अकादमी में प्रवेश के लिए सफलता पाई है। इनमें दीपक चौरसिया, मो. दानिश रहमान, मो. शहबान, मो. जाहिद शामिल हैं। ये खिलाड़ी स्टेडियम में कोच तारिक वसीम की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। हॉकी प्रशिक्षक ने बताया कि चारों खिलाड़ी स्टेडियम में दोनों पालियों में प्रैक्टिस करते थे। स्कूली गेम में काफी सफलताएं भी पाई हैं। खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी संघ के सचिव मो. रियाज, मो. हलीम, सीनियर खिलाड़ी सरदार सरमुख सिंह, इरशाद खां, परवेज करीम, गौरव सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें