एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज भी बंद रहेंगे चार विद्युत उपकेंद्र

Sultanpur Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। 33 हजार वोल्ट की लाइन के मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार को आठ घंटे चार उपकेंद्रों को बंद रखा जाएगा। इसमें एक शहरी समेत तीन ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र बंद रहेंगे। गर्मी के दौरान आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। पयागीपुर स्थित पारेषण के 400 केवी उपकेंद्र से केएनआई सब स्टेशन होकर ग्रामीण क्षेत्र के तीन उपकेंद्रों को जाने वाली लाइनों का मरम्मत कार्य गुरुवार को कराया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अर्ध शहरी उपकेंद्र केएनआई ग्रामीण क्षेत्र के फरीदीपुर, कूरेभार व धनपतगंज सब स्टेशन को बंद रखा जाएगा। इस दौरान पुराने तारों को उतार कर नए डाले जाएंगे। लगातार आठ घंटे की बंदी की प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जेई शोभित यादव ने बताया कि शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की जाएगी। बताया कि गर्मी में विद्युत आपूर्ति बेहतर देने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें