एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

30 जून तक पुराने राशन कार्ड मान्य

Sultanpur Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने अनाज योजनाओं से संबंधित सभी राशन कार्ड की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। गरीबी रेखा, इससे नीचे व रेखा के ऊपर के परिवारों को पुराने कार्ड पर ही राशन दिया जाएगा। कोटेदारों को कार्ड में जगह न होने पर अतिरिक्त पेज लगाने का निर्देश दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी खाद्यान्न योजना के पात्रों को प्रतिमाह राशन व केरोसिन दिया जाएगा। इसके लिए कोटेदारों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के मुताबिक 30 मार्च 2014 को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जारी राशन कार्डों की अवधि समाप्त हो गई थी। चुनाव में व्यस्तता के चलते राशनकार्ड की वैधता बढ़ाने में तकरीबन एक माह का समय लग गया। आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की वैधता 30 जून तक कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें