एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम भी हुए खाली

Sultanpur Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। सहालग के समय बैंकों में लगातार दो दिनों की बंदी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। मंगलवार को हजरत अली के जन्मदिवस के मौके पर बैंकों में बंदी की जानकारी नहीं होने से लोग भटकते रहे। दोपहर बाद एटीएम भी खाली हो गए। जिससे दूरदराज से खरीदारी करने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हजरत अली के जन्मदिवस और बुधवार का बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण बैंकों में भी बंदी घोषित है। सहालग का समय होने से दूरदराज के ग्रामीण खरीददारी करने के लिए शहर आ रहे हैं। असुरक्षा के कारण गांवों से आने वाले लोग नकद धनराशि लेकर चलने की जगह शहर आकर बैंक व एटीएम से पैसा निकाल कर खरीदारी करते हैं। ऐसे में बैंकों में दो दिन की बंदी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को बैंक पहुंचे कई उपभोक्ताओं को निराशा हुई। उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें बैंक बंद होने की जानकारी नहीं थी। बैंकें बंद होने पर एटीएम पर दबाव बढ़ गया। सुबह कई एटीएम बूथाें के सामने लोगों की लंबी कतार दिखी। दोपहर बाद शहर के ज्यादातर एटीएम भी खाली हो गए। कई एटीएम बूथ बंद हो गए तो कई के शटर आधे डाउन कर दिए गए। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। एसबीआई समेत अन्य बैंकों में दो दिन की बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। छुट्टी के बाद गुरुवार को बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें