गौरीगंज। कांग्रेसी नेता के पुत्र की हत्या के मामले में नामजद सपा एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने अपने को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि तीन दिनों से वे लगातार गोमती नगर लखनऊ के विशालखंड स्थित अपने आवास पर हैं। गोपाल जी ने बताया कि उनकी जंगबहादुर के परिवार से किसी भी तरह की कोई रंजिश नहीं है। नामजदगी पर गोपाल का कहना था कि घटना की सीबीआई जांच करा ली जाए और वे दोषी हों तो किसी भी तरह की सजा भुगतने को तैयार हैं।