एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भूमि विवाद में ढहाई दीवार, फायरिंग

Sultanpur Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गौरीगंज (ब्यूरो)। भूमि विवाद में रविवार सुबह कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहाकर दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की। धम्मौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर गांव निवासी दद्दन मिश्र ने गांव के बाहर सड़क किनारे एक भूखंड का बैनामा लिया है। इसी जमीन के ठीक बगल में अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावां गांव निवासी नरेंद्र पांडेय की जमीन है। भूखंड की सीमा को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को दद्दन मिश्र अपने बहनोई बृजेश शुक्ल निवासी मिश्ररौली थाना गौरीगंज के साथ मकान की दीवार का निर्माण करा रहे थे। तभी नरेंद्र पांडेय वहां पहुंच गए। नरेंद्र ने निर्माण पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नरेंद्र पांडेय के पक्ष से सूर्यप्रकाश पांडेय आदि ने दीवार ढहा दी और दहशत फैलाने के लिए असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी। दद्दन मिश्र ने सूर्यप्रकाश पांडेय समेत पांच के खिलाफ धम्मौर थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें