एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

22 सड़कों को केंद्र की मंजूरी

Sultanpur Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर(ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सांसद के प्रस्ताव पर जिले की 22 सड़कों की मंजूरी दे दी है। सांसद ने प्रस्तावित सड़कों को चौड़ा करने व मरम्मत की मांग की थी। मंजूरी मिलने के बाद जिले में सड़कों की दशा में सुधार की उम्मीद है। जिले में खस्ताहाल सड़काें को देखते हुए सांसद वरुण गांधी ने पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में 22 सड़काें को चौड़ा करने एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सड़कों का कार्य केंद्रीय निधि से कराने की मांग की थी। भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वीकृत सड़काें में हलियापुर-बेलवाई मार्ग, कादीपुर चांदा मार्ग, सूरापुर-दोस्तपुर मार्ग, मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग समेत 22 सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें