एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अघोषित कटौती पर घेरा उपकेंद्र

Sultanpur Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सरस्वती नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ रविवार को लोग भड़क गए। चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने सुबह आठ बजे ही सरस्वतीनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उपकेंद्र को घेरी भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। सुबह आठ बजे से उपकेंद्र का घेराव कर रहे लोगोें से अधिकारियों ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। दोपहर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर आरके सिंह, एसडीओ धर्मराज व थानाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया। एसडीओ ने रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति करने को कहा। ग्रामीणों ने सात सूत्री मांग पत्र दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद घेराव खत्म हुआ। इस मौके पर जगदीश सिंह, पप्पू मोदनवाल, झिनकू सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र, आनंद मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें