सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि इश्तियाक अहमद की पत्नी सदरुल निशां ने विपक्षी मुश्ताक अहमद व उसके बेटों सहाबुद्दीन, फखरुद्दीन व ईदू पर मारपीट करने व गाली देने का आरोप लगाया था जिस पर एनसीआर दर्ज किया गया था। मामले की जांच सिपाही राजेश यादव ने की थी। पुलिस एक पक्ष के इबाबुद्दीन व दूसरे पक्ष के मुश्ताक अहमद को सोमवार को शांतिभंग के अंदेशे में निरुद्ध किया था। इबाबुद्दीन के भाई ने सिपाही राजेश यादव को बताया था कि उसके भाई को कैंसर है। सोमवार की रात में इबाबुद्दीन के गले में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।