एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने छात्र को कुचला

Sultanpur Updated Fri, 19 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमेठी। रायबरेली-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रानीगंज कस्बे में बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने घर के सामने मौजूद एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाहर पढ़ रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि पिता और भतीजा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए मकान के मुआवजे को लेकर देर शाम कस्बावासियों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में रमेश कुमार (48) पुत्र मोहन कुमार का मकान है। बुधवार की रात रमेश का बेटा अनुज (15) घर के बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहा था, जबकि रमेश व उसका भतीजा नन्हें (22) पुत्र अमरनाथ चारपाई पर लेटे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे स्थित पंकज, चंद्र प्रकाश और संजय के टिनशेड को रौंदते हुए घर के बाहर पढ़ रहे अनुज, रमेश और नन्हें को भी चपेट में ले लिया। हादसे में अनुज की मौत हो गई जबकि पिता रमेश और चचेरा भाई नन्हे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा-भतीजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। देर शाम दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए मकान के मुआवजे की मांग को लेकर कस्बावासियों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें