एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक-कार भिड़ंत में दो की मौत

Sultanpur Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्थुनी पश्चिम गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम गांव के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ से जौनपुर की तरफ जा रही कार और सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान कार सवार देवेश प्रताप सिंह (25) पुत्र कमलेश प्रताप सिंह निवासी इंदिरा नगर लखनऊ और राजेश्वर यादव (30) पुत्र राम सकल यादव निवासी बरबरपुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शीवेंद्र सिंह (32) पुत्र रवींद्र बहादुर सिंह निवासी गौरा डिगहा जिला मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने शीवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें