एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मैसेज से देनी होगी अलाव की सूचना

Sultanpur Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुल्तानपुर। अलाव एवं रैन बसेरे की नियमित रिपोर्ट उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को मैसेज के जरिए डीएम को देनी होगी। बढ़ी ठंड से लोगों को बचाने के लिए डीएम ने उक्त निर्देश जारी कर दिए हैं। उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को रोजाना रात में निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर से बढ़ी ठंड पर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। ठंड से लोगों को बचाने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को रोजाना रात में अलाव व रैन बसेरे का निरीक्षण करने को कहा गया है। निरीक्षण के बाद उन्हें प्रतिदिन डीएम को मोबाइल से अलाव जलने की स्थिति एवं रैन बसेरे की व्यवस्था की रिपोर्ट देनी होगी। मैसेज में अलाव जलने वाले स्थानों की संख्या व रैन बसेरे की स्थिति का ब्यौरा देना होगा।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। रैन बसेरे पर समानों की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें