एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘उद्यमियों की हर समस्या का होगा निदान’

Unnao Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। आईआईए सभागार में शनिवार को उद्यमियों के साथ हुई बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की हर समस्या का निदान होगा। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्या जानने और कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को आईआईए सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने जिले के उद्यमियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उद्यमियों ने उन्हें एक-एक कर तमाम समस्याएं गिनाईं। उद्यमियों ने बताया कि कारखानों मेें काम हासिल करने के लिए स्थानीय अराजक तत्व प्रबंधतंत्र पर दबाव बनाया करते हैं। कार्य दिए जाने से इंकार करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। औद्योगिक क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से खुली कबाड़ की दुकानों में चोर ले जाकर सामान बेचते हैं। इसकी भी पुलिस छानबीन नहीं कर रही है। बैठक में न्यूटेक सिस्टम, यूरो फुटवियर, हैंडलूम भंडार आदि के मालिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। उद्यमियों की समस्या सुनने के बाद नेहा पांडेय ने आश्वस्त किया कि चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही भरोसा दिलाया कि उद्यमी निश्चित रहें, इनकी हर समस्या सुलझेगी। इस मौके पर कोतवाल कृपा शंकर सरोज के अलावा एआर खान, जीएन मिश्रा, डीके धवन, संदीप शुक्ला, सुभाष अवस्थी, सुधीर अग्रवाल, अब्दुल कादिर, खुर्शीद अहमद, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें